Breaking News

नगर पालिका प्रतिनिधि से विवाद और खींचतान के बीच 'नारू कपड़ा दुकान' का भव्य आगाज़

# 20 Jan, 2026

तखतपुर। नगर पालिका के अड़ियल प्रतिनिधि और एक स्थानीय व्यवसायी के बीच पिछले 5 महीने से चल रही तनातनी के बावजूद, आखिरकार आज 'नारू कपड़ा दुकान' का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ। क्षेत्रीय विधायक धर्मजीत सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में फीता काटकर प्रतिष्ठान का शुभारंभ किया।

उद्घाटन के दौरान नगर के प्रबुद्ध नागरिक और भारी संख्या में जनसमूह उपस्थित रहा। विवादों के साये में रहा पांच महीना गौरतलब है कि बीते 5 माह से नव निर्मित कपड़ा दुकान को लेकर नगर पालिका प्रशासन और व्यवसायी के बीच टैक्स संबंधी विवाद गहराया हुआ था। व्यवसायी का आरोप है कि निजी द्वेष के चलते नगर पालिका के कर्मचारी आए दिन दुकान पहुँचकर काम रुकवा देते थे। विवाद इतना बढ़ा कि विधायक धर्मजीत सिंह को स्वयं हस्तक्षेप करना पड़ा।

विधायक ने सीएमओ (CMO) को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिए थे कि किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए, जिसके बाद मामला कुछ शांत हुआ था।

 

नगर पालिका दावों में विरोधाभास :– हाल ही में हुई नगर पालिका की बैठक में भी 'नारू कपड़ा दुकान' का मुद्दा छाया रहा। जहाँ एक ओर नगर पालिका प्रशासन का कहना है कि वे टैक्स वसूली के लिए अब न्यायालय की शरण लेंगे, वहीं दूसरी ओर आम जनता के बीच चर्चा कुछ और ही बयां कर रही है। जनचर्चा है कि व्यवसायी स्वयं टैक्स पटाने के लिए तैयार है और वह कई बार नगर पालिका के चक्कर काट चुका है, लेकिन तकनीकी पेंच बता कर या निजी विरोध के कारण मामला सुलझाया नहीं जा रहा। राजनीतिक गलियारों में चर्चा शहर के जागरूक नागरिकों का कहना है कि विकास और व्यापार के बीच इस तरह के अवरोध नगर की उन्नति के लिए बाधक हैं।

उद्घाटन समारोह में विधायक धर्मजीत सिंह की उपस्थिति ने यह स्पष्ट संदेश दिया है कि व्यापारियों के हितों की अनदेखी नहीं की जाएगी। अब देखना यह होगा कि उद्घाटन के बाद नगर पालिका प्रशासन का अगला कदम क्या होता है और न्यायालय की शरण में जाने की उनकी चेतावनी क्या रुख लेती है।

Banner