Breaking News

विधायक धर्मजीत सिंह के प्रयासों से संवरेगा तखतपुर का टोनही तालाब

# 28 Jan, 2026

तखतपुर :– क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाई देने के संकल्प के साथ विधायक के प्रयासों का एक और सुखद परिणाम सामने आया है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी 'मिशन अमृत 2.0' योजना के अंतर्गत तखतपुर के ऐतिहासिक 'टोनही डबरी तालाब' के जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण के लिए ₹4.40 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है।

विधायक धर्मजीत सिंह की सक्रियता और निरंतर पैरवी के चलते मिली इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में हर्ष का माहौल है। तालाब का होगा कायाकल्प अमृत मिशन 2.0 वॉटर बॉडी रिजविनेशन के तहत स्वीकृत इस राशि से टोनही डबरी तालाब का केवल जीर्णोद्धार ही नहीं होगा, बल्कि इसे एक आधुनिक पर्यटन और मनोरंजन केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। प्रस्तावित कार्यों में शामिल हैं: तालाब की सफाई और गहरीकरण का कार्य,पचरी निर्माण और चारों ओर आकर्षक पाथ-वे,लाइटिंग और पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण।

विधायक की दूरदृष्टि और मेहनत लाई रंग :– क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित विधायक ने लगातार शासन स्तर पर टोनही डबरी तालाब की महत्ता को रखते हुए इसके सौंदर्यीकरण की मांग उठाई थी। उनकी इस दूरदर्शी सोच का परिणाम है कि आज इतनी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विधायक की सक्रियता से तखतपुर अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है। पर्यटन और जल संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा इस परियोजना के पूरा होने से न केवल तखतपुर का जल स्तर सुधरेगा, बल्कि शहर को एक सुंदर पिकनिक स्पॉट भी मिलेगा।

तालाब के सौंदर्यीकरण से स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नई गति मिलने की उम्मीद है। विधायक ने इस उपलब्धि को तखतपुर की जनता की जीत बताया है।

Banner