Breaking News

नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी सलाखों के पीछे

# 09 Feb, 2026

तखतपुर:– बिलासपुर पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे 'अभियान प्रहार' के तहत तखतपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है। घर में अकेली नाबालिग लड़की को देख उसकी अस्मत से खिलवाड़ करने की कोशिश करने वाले आरोपी उमेश आडिल उर्फ उमेश मेहर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

क्या है पूरा मामला?

घटना 4 फरवरी 2026 की है। आरोपी उमेश आडिल ने रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए कॉलेज पारा स्थित एक घर में घुसपैठ की। घर में नाबालिग को अकेला पाकर उसने बुरी नियत से उसे दबोच लिया और 'बेड टच' (गलत तरीके से छूने) की कोशिश की। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं और पाक्सो एक्ट (POCSO Act) के तहत गंभीर मामला दर्ज किया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह (IPS) ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए।

एडिशनल एसपी मधुलिका सिंह और एसडीओपी कोटा नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विवेक पाण्डेय की टीम ने जाल बिछाया। पुलिस टीम ने आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी और घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Banner